जालोर में बुधवार की शाम करीब 6.30 बजे जिला परिषद का एक कार्मिक बाल्टी में सीवरेज का गंदा पानी भरकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया। इसके बाद यहां कलेक्टर से मिलने की मांग करने लगा।
सीवरेज का पानी घरों में घुसने और पानी की निकासी नहीं होने से परेशान होकर उसने ऐसा किया। हालांकि इस दौरान मौजूद पुलिस के जवानों ने उसे वहां से हटा दिया। बता दे जिला परिषद के कार्मिक राजपाल मीणा के घर में अण्डर ग्राउंड में सीवरेज का पानी भरा हुआ है। घर के आसपास भी पानी भरा हुआ है, जिसकी निकासी नहीं हो रही है। जिससे पिछले कई दिनों से परेशान है। जिसको लेकर बुधवार की शाम को कार्मिक प्लास्टिक की बाल्टी में गंदा पानी भरकर एक ज्ञापन के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गया।
कलेक्टर से मिल कर पानी दिखाने और ज्ञापन देने की मांग करने लगा। इस दौरान प्रभारी मंत्री भी कलेक्ट्रेट में होने से पुलिस का भारी जाब्ता कलेक्ट्रेट के गेट पर तैनात था। कोतवाल अरविंद कुमार ने उसे नगर परिषद आयुक्त के पास जाने की बात की। लेकिन उसने कहां कि जालोर का कलेक्टर ही कर्ता धर्ता हैं। उनको ही ज्ञापन दूंगा। उसने कहां कि सीवरेज व तालाब के सौन्दर्यीकरण को लेकर हर साल बजट पास होता हैं। लेकिन यहां कोई काम नहीं होता। करीब 10 दिन में एक बार तो परिषद की टीम आकर वहां काम करें। कलेक्ट्रेट के सामने अनशन पर बैठने की दी चेतावनी
इस दौरान उसने कहां कि गुरुवार तक मेरे निवास स्थान के वहां से पानी की निकासी नहीं कि गई तो शुक्रवार से कलेक्ट्रेट के सामने अनशन पर बैठूंगा। मौजूद कोतवाल अरविंद कुमार समेत पुलिस के जवानों ने उसे बाद में आने को लेकर समझाइश की। लेकिन नहीं माना तो कोतवाल अरविंद कुमार ज्ञापन दिखाने को बोला।
इस दौरान कार्मिक के मुंह से शराब की बदबू आने से कार्मिक को पुलिस ने पकड़ कर मेडिकल कराया और शराब की पुष्टि होने पर उसे हिरासत में लिया।


