पाकुड़ में 36 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद:पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया, एसडीपीओ ने दी जानकारी

पाकुड़ पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। एसडीपीओ आजाद ने बताया कि ईशाकपुर गांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया गया है। एसपी निधि द्विवेदी को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से ब्राउन शुगर लाकर ईशाकपुर में उसकी खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया और दंडाधिकारी की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान ईशाकपुर निवासी मो. सफीकुल शेख को रंगेहाथ पकड़ा गया। सफीकुल शेख की फर्नीचर की दुकान है उसके पास से 36 पुड़िया ब्राउन शुगर के अलावा एक बिना नंबर की अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। गिरफ्तार सफीकुल शेख की फर्नीचर की दुकान है और वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह पिछले एक साल से इस कारोबार में लिप्त था। पूछताछ के दौरान उसने कई खुलासे किए हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *