रामानुजनगर | सूरजपुर जिले के रामानुजनगर स्थित विश्रामगृह में जिला पंचायत सदस्य मोनिका सिंह ने अपने क्षेत्र क्रमांक 15 के जरूरतमंदों को स्वेच्छानुदान राशि के चेक बांटे। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्राथमिकता दी। कुल 101 हितग्राहियों को पांच-पांच हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। चेक पाकर लोगों ने बड़ी राहत महसूस की और मोनिका सिंह के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना उनकी पहली प्राथमिकता है और वे आगे भी इस तरह की जनसेवा जारी रखेंगी। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष बनारसी राजवाड़े, वरिष्ठ नेता शिवदयाल सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष सुनील साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा व भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हितग्राहियों के चयन को सभी ने पारदर्शी और सराहनीय बताया। मौके पर राधेश्याम शर्मा, सुखसाय बैगा, गणपत सिंह, सुरेश मरकाम, बंशीलाल शर्मा, अजय सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो उपाध्यक्ष शशांक दुबे ने किया।


