स्पर्धा में सुनीता व प्रिया ने पहला स्थान हासिल ​किया

चिरमिरी | अग्रहरि महिला समिति चिरमिरी ने अग्रसेन जयंती का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की अध्यक्ष अन्नपूर्णा गुप्ता ने अग्रसेन महाराज के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरे वातावरण में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बन गया। इस अवसर पर बच्चों और महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने प्रस्तुत नृत्य और गीतों ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया। वहीं महिलाओं की प्रस्तुतियों ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। महिलाओं की प्रतियोगिता में सुनीता अग्रहरि व प्रिया अग्रहरि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दुर्गा अग्रहरि व पूजा अग्रहरि द्वितीय स्थान पर रहीं। बच्चों की प्रतियोगिता में भी उत्साह देखने को मिला, जहां प्रभ अग्रहरि और सृष्टि अग्रहरि विजयी रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *