बैकुंठपुर | बिजली विभाग कोरिया जिला मुख्यालय के बैकुंठपुर शहर के अलग-अलग वार्डों में इन दिनों बिजली के तार बदलने का काम तेजी से करा रहा है, लेकिन यहां ठेकेदार के मजदूरों की लापरवाही भी देखने को मिल रही है। बीते दिनों सड़क किनारे तार बदलने बिजली के खंभे में मजदूर बिना सुरक्षा उपकरण के लिए चढ़ गया, जबकि उसे हेलमेट समेत अन्य सुरक्षा उपकरण दिए गए हैं। मजदूर की इस लापरवाही से उसकी जान भी आफत में पड़ सकती है। इस तरह की लापरवाही हर दिन देखने को मिल रही है। बिजली के पोल से गिरने पर पहले भी कई बार मजदूर के गंभीर घायल होने के मामले सामने आ चुके हैं।


