अमृतसर रेलवे स्टेशन पर GRP द्वारा चेकिंग अभियान:त्योहारों के मद्देनज़र सुरक्षा कड़ी, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

अमृतसर रेलवे स्टेशन पर आज GRP पुलिस द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। इस दौरान SP GRP गुरविंदर सिंह संधू खुद फोर्स और डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ स्टेशन पर मौजूद रहे। यात्री के सामान की बारीकी से जांच की गई और स्टेशन पर आने-जाने वाले हर यात्री को पुलिस द्वारा रोका और चेक किया गया। त्योहारों पर सख्त सुरक्षा मीडिया से बातचीत करते हुए SP गुरविंदर सिंह संधू ने बताया कि यह चेकिंग पंजाब के DGP रेलवे द्वारा जारी निर्देशों के तहत की जा रही है, जो सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर त्योहारों के दौरान लागू हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में लुधियाना स्टेशन पर चेकिंग के दौरान छह पिस्तौलें और करीब 6 किलो हेरोइन बरामद की गई थी, जिसे मध्यप्रदेश से लाकर बटाला भेजा जा रहा था। इसी तरह की संदिग्ध गतिविधियों, अवैध हथियारों और नशे की तस्करी को रोकने के लिए अब राज्यभर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। लावारिस वस्तुओं पर नजर SP संधू ने यात्रियों और आम जनता से अपील की कि यदि स्टेशन पर कोई लावारिस सामान या संदिग्ध वस्तु दिखाई दे, तो उसकी तुरंत सूचना GRP पुलिस को दी जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी और का मोबाइल या सामान उठाकर उसे इस्तेमाल करना कानून अपराध है, और ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आज सिर्फ अमृतसर ही नहीं, बल्कि पंजाब के अन्य सभी बड़े रेलवे स्टेशनों पर भी ऐसी चेकिंग मुहिम चलाई जा रही है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी प्रकार की अनचाही घटना को समय रहते रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *