डीसी ने टीबी अभियान में बेहतर प्रदर्शन वाली 10 आशा वर्करों को सम्मानित किया

भास्कर न्यूज । अमृतसर डीसी साक्षी साहनी ने टीबी अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 10 आशा वर्करों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर आशा वर्करों को महीने के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित किया। आशा वर्कर अभियान के तहत घर-घर जाकर टीबी रोगियों की पहचान कर रही हैं। लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा। सम्मान पाने वालों में बाबा दीप सिंह कॉलोनी की सुमन कुमारी, इब्न कलां की कुलदीप कौर, आजाद नगर की गीता, दयानंद नगर की इंदुबाला, दशमेश नगर से संदीप व रजनी, मोहन कॉलोनी की सरबजीत, नवजोत कौर और संजय का नाम शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *