दुर्ग्याणा मंदिर में जनवरी महीने श्री लक्ष्मी नारायण राम और राधा कृष्ण दरबार में मूर्तियां विराजमान होंगी

भास्कर न्यूज | अमृतसर दुर्ग्याणा न्यू अमृतसर मंदिर में जनवरी महीने श्री लक्ष्मी नारायण, राम और राधा कृष्ण मंदिर में मूर्तियां विराजमान होंगी दुर्ग्याणा की तरफ से न्यू अमृतसर में बनाए जा रहे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में साल 2025 जनवरी महीने में श्री लक्ष्मी नारायण, राधा कृष्ण और राम परिवार की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। दुर्ग्याणा के महासचिव अरुण खन्ना के मुताबिक मंदिर में 20 करोड़ खर्च होने है और तीन साल में पूरा होना था। वहीं श्रद्धालुओं के सहयोग से यह मंदिर डेढ़ साल में बनकर तैयार हो गया है। वहीं अब दुर्ग्याणा तीर्थ के मुख्य श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की तर्ज पर न्यू अमृतसर मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण, राम दरबार और राधा कृष्ण दरबार बनकर तैयार हो चुके है। जिसमें इसी तरह के तीनों दरबारों में मूर्तियां स्थापित होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *