अमृतसर | खालसा कालेज में बच्चों को समय के समान बनाने संबंधी आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस लैब की स्थापना की। कॉलेज के स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन द्वारा स्थापित इस लैब का उद्घाटन मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे खालसा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. महल सिंह की ओर से किया गया। प्राचार्य डॉ. अरविंदर कौर काहलों और अकादमिक मामलों के डीन डॉ. तमिंदर सिंह भाटिया के आगमन पर स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन के प्रमुख डॉ. हरभजन सिंह रंधावा ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस समारोह में प्रो. सुखविंदर कौर, डॉ. मणि अरोड़ा, डॉ. रुपिंदर सिंह, प्रो. प्रभजोत कौर, डॉ. अनुरीत कौर के अलावा टीम स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।


