भास्कर न्यूज | अमृतसर खंडवाला पिशोरी नगर के गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में विशेष कवि दरबार का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहिब के प्रधान मनजीत सिंह और संगत के सहयोग से शाम 6 से रात 10 बजे तक चले कवि दरबार में भाई रजिंदर सिंह, भाई जसविंदर सिंह, डॉ. सुखप्रीत सिंह, भाई अवतार सिंह, भाई जगजीत सिंह, डॉ. सतबीर सिंह, एडवोकेट दीप सिंह, भाई कुलदीप सिंह ने अपनी कविताएं से संगत को निहाल किया। इसी दौरान शहर की कई सभा सोसायटियों ने साइकिल, स्कूटर स्टेंड, फ्री मेडिकल चैकअप, जोड़ा घर, लंगर समेत अन्य कई तरह की सेवा निभाई। इस मौके पर गुरुद्व्रारा साहिब की कमेटी की तरफ से गुरु का अटूट लंगर लगाया गया। अंत में कमेटी के सदस्यों ने मिलकर सभा सोसायटियों और अन्य सेवादारों को सम्मानित किया। इस मौके पर बेअंत राम, गोबिंद राम, हरदीप सिंह, प्यारा सिंह, विद्या राम, स्वरूप चंद समेत काफी संगत मौजूद थी।


