अमृतसर| थाना ई-डिवीजन की पुलिस ने 50 चाइना डोर गट्टू सहित तस्कर को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विनोद विग निवासी हनुमान मंदिर के रूप में हुई है। आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपी को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है।


