ससुराल परिवार ने दामाद से की मारपीट, 4 पर केस

अमृतसर | थाना कंटोनमेंट की पुलिस ने पति-पत्नी के घरेलू विवाद को लेकर ससुराल परिवार की ओर से दामाद के साथ मारपीट करने के मामले में 4 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान रकेश गर्ग, संतोष गर्ग, अशीश गर्ग और साहिल गर्ग निवासी हिसार हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में दलीप कुमार निवासी अमरदास एवेन्यू ने बताया कि उसके बेटे अंकुश की शादी चारू के साथ हुई है। दोनों पति-पत्नी में झगड़े होते रहते हैं। उसकी बहु ने अपने मायके में जाने की जिद्द की तो उसके बेटे ने कहा कि कुछ दिन रुक जाओ वह भी साथ चलेगा। लेकिन उसकी बहु ने अपने मायके में फोन करके अपने भाईयों को बुला लिया। उसके बेटे के ससुराल परिवार वाले आए और मारपीट करके भाग गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *