अमृतसर | थाना सिविल लाइन पुलिस ने टक्कर मारकर सैलानी को जख्मी करने के मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। कार्तिक कलिया निवासी ईस्ट मुंबई महाराष्ट्र ने बताया कि वह अपनी टैंपू ट्रैवल जिसमें 9 लोग सवार थे अलबर्ट रोड कुंदन ढाबे के पास ट्रैवल से उतरे तो पैदल सड़क पर होटल की ओर पैदल जा रहा था, कि पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।


