प्रतापगढ़| राजस्थान लोक सेवा आयोग की संस्कृत शिक्षा विभाग की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा लगातार तीसरे दिन मंगलवार को आयोजित की गई। कड़ाके की सर्दी में अभ्यर्थियों को काफी परेशानी हुई। जिले में पहली पारी में 3 सेंटर पर परीक्षा हुई। जानकारी के अनुसार परीक्षा के तय समय से एक घंटे पहले केंद्र पर प्रवेश बंद कर दिया था। पहली पारी में अंग्रेजी विषय का पेपर अभ्यर्थियों का हुआ जिसमें 1032 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, इसमें से 624 ने दी परीक्षा दी। 408 अनुपस्थित रहे जो कुल उपस्थिति का 60.66 प्रतिशत है। इसके अलावा पहली पारी सुबह 9:30 बजे से थी। सुबह कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा था। हालांकि आयोग ने इस बार साधारण गर्म कपड़े व जूते पहनकर आने की छूट दी थी।


