नववर्ष पर ऐसा पहली बार:खजराना गणेश; आज भक्तों के आने-जाने का मार्ग अलग-अलग रहेगा

शहर में नववर्ष के जश्न पर ऐसा पहली बार हुआ कि रात 12 बजे से पहले ही पुलिस ने सराफा चौपाटी और सरवटे बंद करवा दिए। वहीं राजबाड़ा पर जश्न मनाने पहुंचे लोगों को सिर्फ 10-15 मिनट रुकने दिया। पुलिस का तर्क है, सुरक्षा व्यवस्था के चलते ऐसा किया गया। उधर, संभवत: पहली बार खजराना गणेश मंदिर में भी रात 11 बजे तक ही दर्शन हो सके। हालांकि खजराना मंदिर दर्शन के लिए सुबह 4 बजे खोल दिया गया। पुलिस ने बुधवार के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया है। भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा गोयल विहार मंदिर प्रवेश द्वार से गणेश मंदिर तिराहा तक सभी रास्ते नो व्हीकल जोन रहेंगे। खजराना चौराहे से गणेश मंदिर, पीपल चौक, महाकाली मंदिर, जम-जम चौराहे की ओर सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
नोट : एम्बुलेंस, पुलिस वाहन, फायर ब्रिगेड पर कोई प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *