परलीका गांव में सूने घर से जेवरात, नकदी चोरी:ताले तोड़कर अज्ञात चोर ने वारदात को दिया अंजाम, गुजरात रहता है परिवार

गोगामेड़ी थाना क्षेत्र के गांव परलीका में एक सूने घर से अज्ञात चोर ने ताले तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी कर ली। यह वारदात उस घर में हुई, जो पिछले कई दिनों से बंद था। पुलिस के अनुसार कुलदीप (34) पुत्र वेदप्रकाश नाई निवासी परलीका ने इस संबंध में गोगामेड़ी पुलिस थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके ताऊ के लड़के रमेश कुमार पुत्र रामकुमार नाई का घर परलीका के वार्ड आठ में है। रमेश कुमार गुजरात के वापी शहर में नौकरी करते हैं, इसलिए उनका घर बंद था और चाबी कुलदीप के पास थी। जब कुलदीप दोपहर में घर संभालने गए, तो उन्होंने ताले टूटे हुए पाए और चोरी का पता चला। चोरों ने घर से सोने की दो बिंटी, तीन-चार नोज पिन और 20-30 हजार रुपए नकद सहित अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई अक्षय कुमार को सौंपी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *