भोपाल एम्स से प्लाज्मा चोरी:ब्लड बैंक के दो कर्मचारियों ने दिया वारदात को अंजाम, FIR दर्ज

भोपाल के एम्स अस्पताल के ब्लड बैंक से प्लाज्मा चोरी करने की घटना सामने आई है। वारदात को एक कर्मचारी और एक अन्य ने अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बागसेवनिया थाने के सब इंस्पेक्टर हेमराज कुमरे के मुताबिक डॉक्टर ज्ञानेंद्र प्रसाद एम्स के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और ब्लड बैंक शाखा के प्रभारी हैं। उन्होंने पुलिस को आवेदन देते हुए बताया कि कुछ समय से ब्लड बैंक से खून और प्लाज्मा यूनिट के गायब होने की शिकायतें मिल रही थी। इसलिए सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमने निगरानी रखना शुरू कर दी। चोरी करते कैमरे में कैद हुए आरोपी इसी बीच 28 सितंबर की रात नौ बजे देखा कि ब्लड बैंक यूनिट में आउटसोर्स कर्मचारी लैब टैक्निशियन के पद पर पदस्थ कर्मचारी अंकित केलकर ने दो यूनिट प्लाज्मा बैंक से निकाला और एक अज्ञात व्यक्ति को दे दिया। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था, इसलिए जब कर्मचारी से पूछताछ की तो वह अस्पताल से भाग गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हो सकता है तस्करी से जुड़े होने का खुलासा इसके बाद डॉक्टर ज्ञानेंद्र प्रसाद ने एम्स प्रबंधन को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। साथ ही पुलिस ने उनकी शिकायत पर गुरुवार को मामला भी दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी फरार हैं, और उनके पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा और प्लाज्मा चोरी करने की वजह का भी पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *