महात्मा गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा:कलेक्ट्रेट में प्रिय भजनों से गूंजा वातावरण, बापू को किया नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को बूंदी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नॉलेज पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गांधीजी के प्रिय भजनों और रामधुनी की मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा द्वारा गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। इसके बाइ अतिरिक्त जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं और स्काउट-गाइड्स ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने गांधीजी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ और ‘रघुपति राघव राजा राम’ का गायन किया। ‘तू ही राम है, तू रहीम है’, ‘जय बोलो सत धर्मों की’ और ‘कुछ पल की जिंदगानी’ जैसे भजनों की प्रस्तुति ने सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सभी धर्मों के गुरुओं ने अपने-अपने धर्मग्रंथों से शांति और सद्भाव का संदेश देने वाले अंशों का पाठ किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और पुष्पांजलि के साथ हुआ, जिसमें सभी ने विश्व शांति और भाईचारे की कामना की। गांधी जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों को बापू के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के सिद्धांतों का स्मरण कराया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। वहीं, दूसरी ओर भाजपा देई मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े का समापन गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के रूप में किया। कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष मोति शंकर नागर भाजपा के वरिष्ठ सदस्य सम्पत कुमार जैन, सुरेंद्र गोयल, दुर्गाशंकर साहू, महावीर शर्मा, महावीर कुमावत, भाजपा युवा टीम के सदस्य सुनील जैन, आकाश मित्तल, राकेश सैनी, लोकेश गुर्जर, मुकेश सैनी, शुभम जिंदल, इंद्रजीत सिंह, गोलू शर्मा, अभिषेक सैनी, भूरा मीणा, बंटी वर्मा, फोरुलाल मीणा आदि सदस्य मौजूद रहे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *