सहायक लोको पायलट का अंतिम परिणाम घोषित:18,735 उम्मीदवारों का चयन, अब होंगे दस्तावेज़ सत्यापन व मेडिकल

भारतीय रेलवे में सुरक्षा श्रेणी के पद सहायक लोको पायलट (ALP) की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 18,735 चयनित उम्मीदवारों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। अब इन उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उन्हें सहायक लोको पायलट के रूप में कार्यभार संभालने से पहले 120 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी हुई अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को अब ट्रेनिंग के साथ रेलवे की जिम्मेदारी संभालने का मौका मिलेगा। भोपाल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि इस भर्ती के पूरा होने से भारतीय रेलवे को नई ऊर्जा और महत्वपूर्ण जनशक्ति मिलेगी, इससे रेल संचालन और सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *