मंत्री विजयवर्गीय ने परिवार के साथ किया गरबा:मां कनकेश्वरी नवरात्रि उत्सव में जमकर थिरके, एक्स पर पोस्ट की VIDEO

कभी अपने बयान तो कभी अपने भजनों की प्रस्तुति को लेकर चर्चा में रहने वाले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वे परिवार के साथ गरबा करते नजर आ रहे है। इसका एक वीडियो भी उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं गरबा करने के दौरान भी कई लोगों ने मंत्री विजयवर्गीय का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया। ये मौका था मां कनकेश्वरी नवरात्रि उत्सव का। जहां पर बड़ी संख्या में बालिकाएं, महिलाएं और परिवार के लोग गरबा उत्सव में शामिल हुए। यहीं पर विजयवर्गीय भी परिवार के लोगों के साथ पहुंचे। गरबों का आनंद लेते नजर आए मां कनकेश्वरी नवरात्रि उत्सव में मंत्री विजयवर्गीय पत्नी आशा विजयवर्गीय, बेटे आकाश विजयवर्गीय व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गरबा करते नजर आ रहे है। विभिन्न भजनों पर मंत्री परिवार के सदस्यों के साथ गरबा करते नजर आए। एक वीडियो में वह ‘छोटों सो मेरो मदन गोपाल’ पर पत्नी के साथ गरबा करते नजर आए रहे है। वहीं पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय भी गरबों का आनंद लेते दिखे। मां कनकेश्वरी देवी का लिया आशीर्वाद इस दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने मां कनकेश्वरी देवी का आशीर्वाद भी लिया और परिवार के बच्चों के साथ फुगड़ी खेलते नजर आए, वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ भी गरबा किया। तस्वीरों में देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *