नरसिंहपुर में जर्जर स्कूल भवन को लेकर ग्रामीणों का उपवास:गांधी जयंती पर उठी नए भवन की मांग; बोले- ध्यान नहीं दिया तो तेज होगा आंदोलन

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा तहसील के मेहरागांव में ग्रामीणों और समाजसेवियों ने जर्जर प्राथमिक शाला भवन के नए निर्माण की मांग को लेकर एक दिवसीय उपवास रखा। यह उपवास गुरुवार को गांधी जयंती के अवसर पर सुभाष पार्क चौक पर किया गया। ग्राम सरपंच माया विश्वकर्मा ने बताया कि गांव की प्राथमिक शाला भवन की स्थिति बेहद खराब है। बारिश के मौसम में बच्चों को पानी में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है, जिससे शिक्षा का माहौल बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती का दिन अपनी मांग रखने के लिए शुभ है। ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि पुराने जर्जर कमरों को तोड़कर नया भवन बनाने की अनुमति दी जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इस मामले पर ध्यान नहीं दिया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करने पर विवश होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *