रायसेन पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन हुआ:मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने दी तुमड़े की प्रतीकात्मक बलि, कलेक्टर-एसपी ने भी पूजा की

रायसेन में विजयादशमी के अवसर पर आज (गुरुवार) जिला पुलिस लाइन रक्षित केंद्र में शस्त्र पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह शामिल हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसपी पंकज कुमार पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सभी ने शस्त्र पूजन कर हवन में पूर्णाहुति दी। इसके बाद परंपरा के अनुसार मंत्री राव उदय प्रताप ने तुमड़े की प्रतीकात्मक बलि दी। मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि शस्त्र पूजन हमारी सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। शस्त्र राष्ट्र की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। आज के दिन हमें बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रेरणा मिलती है। आने वाले दिनों में हमारे लिए प्रेरणा का काम भी करती है। शस्त्र पूजन कर हम प्रजातांत्रिक देश में सारी चीज व्यवस्थित चले, सब कुछ ठीक हो, इस बात की आराधना भी करते हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्र हमें संरक्षण भी प्रदान करता है और गौरव की अनुभूति भी कराता है। शास्त्र हमें इस बात की संतुष्टि देते हैं कि हम सुरक्षित हैं समाज सुरक्षित है। देश में रावण रूपी विसंगतियां दूर हो, हम शास्त्र की पूजन करते रहें। उन्हें उपयोग करने का अवसर मां हमें प्रदान न करें। सब कुछ शांति से चले। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विजयादशमी पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को दशहरे और विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कलेक्टर अरुण कुमार और एसपी पंकज पांडे ने भी विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। शस्त्र पूजन के बाद कलेक्टर और एसपी ने अपने-अपने वाहनों की पूजा-अर्चना की और जिले के सभी निवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *