‘भावांतर’ के कल से रजिस्ट्रेशन, 17 अक्टूबर तक करवा सकेंगे:भोपाल में किसानों के बीच पहुंचेंगे अफसर; 24 अक्टूबर से होगी खरीदी शुरू

सोयाबीन की फसल खरीदी के लिए ‘भावांतर’ भुगतान योजना के कल यानी, 3 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे, जो 17 अक्टूबर तक चलेंगे। भोपाल में स्कीम के बारे में किसानों को जानकारी हो, इसलिए अफसर उनके बीच में जाएंगे। 24 अक्टूबर से खरीदी शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन 3 से 17 अक्टूबर के बीच होंगे। इसके बाद 24 अक्टूबर से 15 जनवरी तक किसान अपनी सोयाबीन मंडियों में जाकर बेच सकेंगे। सोयाबीन की फसल सामान्य प्रक्रिया के अनुसार ही बेची जा सकेगी, लेकिन सत्यापन मंडी के दस्तावेजों के आधार पर होगी। ये भी देखेंगे
हर दिन मंडियों में विक्रित सोयाबीन के अनुसार, एफएक्यू मानक गुणवत्ता वाली सोयाबीन का मॉडल मूल्य घोषित किया जाएगा। इस वर्ष सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5328 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। यदि किसानों को इससे कम मूल्य मिलता है तो अंतर वाली राशि किसान के खाते में भेजी जाएगी। इसलिए यह योजना
इस संबंध में भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार, योजना किसानों को बाजार की अनिश्चिता से बचाने के लिए लागू की जा रही है। मंडी में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, इसे लेकर भी व्यवस्था बनाई जा रही है। इस तरह होगा प्रचार-प्रसार भोपाल मंडी में कम रेट पर बिक चुका सोयाबीन
भोपाल की करोंद मंडी में 17 सितंबर को नए सोयाबीन की आवक का श्रीगणेश हुआ था। इस दिन 20 क्विंटल सोयाबीन 4672 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा गया था। इसके बाद भी सोयाबीन की आवक जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *