परसीली में ऑटो चालक से मारपीट:बैटरी चोरी के शक पर जान से मारने की धमकी; पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

सीधी जिले के परसीली गांव में बैटरी चोरी के शक पर एक ऑटो चालक से मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। यह घटना बुधवार शाम को हुई। घायल चालक ने गुरुवार को मझौली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। ग्राम बडडिहा, थाना व्योहारी निवासी राजेंद्र गौतम (36) बुधवार को अपने ऑटो में सवारी लेकर चमराडोल से परसीली पहुंचे थे। सवारी उतारने के बाद वे अंकित शर्मा के घर स्टेपनी देने और उसका पैसा लेने गए थे। शाम करीब 6 बजे लौटते समय उनकी मुलाकात गांव के श्याम द्विवेदी से हुई। राजेंद्र ने बताया कि वे दुर्गा मां का प्रसाद लेने जा रहे थे, जिस पर दोनों के बीच बहस हो गई। अगले दिन गुरुवार सुबह जब राजेंद्र फिर से ऑटो लेकर गांव आए, तभी श्याम द्विवेदी ने उन पर बैटरी चोरी का शक जताते हुए सवाल खड़े किए। आरोप है कि श्याम ने राजेंद्र को गालियां देते हुए डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच विपिन सिंह गोंड भी वहां आ गए और दोनों ने मिलकर राजेंद्र की पिटाई की। इस मारपीट में राजेंद्र के माथे, गले और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर सपना शर्मा और अंकित शर्मा मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर राजेंद्र को बचाया। राजेंद्र के अनुसार, जाते-जाते दोनों आरोपियों ने उन्हें धमकी भी दी कि “आज तो बच गए हो, दुबारा दिखे तो जान से खत्म कर देंगे।” थाना प्रभारी मझौली विशाल शर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *