भीलवाड़ा में सेवा पखवाड़े के तहत भाजपाइयों ने लगाई झाड़ू:जिलाध्यक्ष मेवाड़ा बोले-शास्त्री सादगी ओर बापू अहिंसा के प्रतीक, इनके आदर्शों को जीवन में अपनाएं

भीलवाड़ा में द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती पर जिला संगठन द्वारा पुष्पांजलि, संगोष्ठी एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता एवं स्वच्छता अभियान संयोजक मुकेश शर्मा देबू, की उपस्थिति मे कोटा रोड स्थित बड़लेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण में आयोजित किया गया। जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने इस अवसर पर पुष्पांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अहिंसा के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उनकी दी हुई शिक्षा, आदर्श एवं सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात् करने का प्रण लें। वहीं सादगी, सरलता और शुचिता के प्रतीक, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ से अलंकृत लाल बहादुर शास्त्री की सत्यनिष्ठा, अडिग ईमानदारी, अटल संकल्प शक्ति और असीम देशप्रेम प्रत्येक भारतीय के लिए अनुकरणीय है। स्वच्छता अभियान जिला संयोजक मुकेश शर्मा ने अभियान की विस्तृत जानकारी रखी। अंत में अभियान सहसंयोजक इंदु टांक ने आभार व्यक्त किया। इसके बाद में मंदिर परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चला साफ सफाई की गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी, अविनाश जीनगर, विशाल गुरुजी, कुलदीप शर्मा, गोपाल तेली, सुरेंद्र सिंह मोटरास, ललिता कंवर, आरती कोगटा, ललित अग्रवाल, शशांक बिड़ला, अभिश्रुता सोलंकी, महावीर समदानी, नागेन्द्र सिंह राव, पंकज प्रजापत, रामसिंह शक्तावत, तरुण सोमानी, हरीश सालवी, मुकेश शर्मा, यशोवर्धन सेन, मुकेश चेचाणी, मोहिनी माली, अनीता आर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *