अमेरिका, कनाडा और फ्रांस के नामी सर्जन आएंगे जयपुर:हार्ट-लंग सर्जरी पर अनुभव साझा करेंगे; लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे छठवें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 3 से 5 अक्टूबर तक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस इंडियन सोसाइटी फॉर हार्ट एंड लंग ट्रांसप्लांटेशन (इनश्ल्ट 2025) आयोजित होगी। इस उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन डॉ. अजीत बाना (कार्डियक), डॉ. वीरेन्द्र सिंह (पल्मोनरी) और ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. राजकुमार यादव ने बताया कि इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयोजन में हार्ट फेल्योर, फेफड़ों की बीमारियों, एक्मो, इन्फेक्शन कंट्रोल, एनेस्थीसिया, इम्यूनोलॉजी और पोस्ट-ऑपरेटिव केयर पर विशेष सत्र होंगे। इस दौरान आर्टिफिशल हार्ट सपोर्ट सिस्टम एलवेड को इंप्लांट करने का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी किया जाएगा। ट्रेजरार डॉ. नीरज शर्मा और जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. अक्षय शर्मा, डॉ. अनुराग गोयल ने बताया कि कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय फ्रॉम ऑर्गन टू लाइफ : एडवांसिंग साइंस, एनेबलिंग न्यू बिगिनिंग्स रहेगा। इसमें भारत सहित अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, मिस्र, स्लोवेनिया, सिंगापुर जैसे देशों के नामी विशेषज्ञ शामिल होंगे और हृदय व फेफड़े प्रत्यारोपण विज्ञान में नवीनतम शोध व तकनीकों पर विचार साझा करेंगे। डॉ. ध्रुव शर्मा, डॉ. राकेश गोदारा और डॉ. बालकिशन शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में 300 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ अपनी रिसर्च साझा करेंगे। इसके अलावा, ईसीएमओ रजिस्ट्री, ट्रांसप्लांट इन्फेक्शियस डिजीज, रिहैबिलिटेशन और स्ट्रक्चरल हार्ट डिजीज पर वर्कशॉप भी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *