लुधियाना में फूड सेफ्टी टीम की बड़ी कार्रवाई,:14 सैंपल भरे,सफाई और हाइजीन पर सख्त हिदायत

लुधियाना में त्योहारों का सीज़न शुरू हो चुका है और इसी को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ.रमंदीप कौर की अगुवाई में फूड सेफ्टी टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में अचानक चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में दूध, पनीर और मिठाईयों सहित कुल 14 खाने-पीने की चीजों के सैंपल भरे गए। त्योहारों पर बाजारों में मिठाइयों और डेयरी प्रोडक्ट्स की खपत बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए टीम ने बस्ती जोधेवाल, टिब्बा रोड, दुगरी, धांदरा रोड, फूलांवांल, मॉडल टाउन और दरेसी इलाकों से सैंपल उठाए। वहीं, टिब्बा रोड पर जूस शॉप और फास्ट-फूड अड्डों की भी जांच की गई। डॉ. रमंदीप कौर ने कहा कि इस समय मिलावटी और खराब क्वालिटी का सामान बिकने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे में सभी फूड बिजनेस ऑपरेटर (FBOs) के लिए FSSAI के नियमों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने साफ-सफाई, हाइजीन और अच्छी क्वालिटी के कच्चे माल के इस्तेमाल पर जोर दिया। डॉ. कौर ने कहा कि दुकानदार अपने यहां पर FSSAI लाइसेंस नंबर को साफ-साफ जगह पर डिस्प्ले करें, ताकि ग्राहकों को भरोसा हो।सैंपल अब लैब भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगो से भी अपील की कि त्योहारों के इस सीज़न में कोई भी खाद्य सामग्री खरीदते समय हमेशा FSSAI लाइसेंस नंबर चेक करें और सिर्फ साफ-सुथरी दुकानों से ही सामान खरीदें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *