हनुमानगढ़ में कांग्रेस ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती:कार्यकर्ताओं ने अहिंसा और सच्चाई पर चलने की शपथ ली

हनुमानगढ़ में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के देखरेख में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। टाउन की ज्ञानसिंह कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक दोनों नेताओं को याद किया। इस अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को सच्चाई के मार्ग पर चलने की शपथ भी दिलाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने अहिंसा के साथ सत्य का परिचय कराया और पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा स्रोत बने। गांधी जी ने हमेशा देश के उत्थान और अखंडता का पाठ पढ़ाया। उनके अहिंसा के सिद्धांत को आज भी पूरा विश्व मानता है। दादरी ने आगे कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य की राह पर चलकर सत्याग्रह की नींव रखी, जिसके कारण आज देश आजादी की सांस ले रहा है। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एक गरीब परिवार से निकलकर अपनी ईमानदारी और मेहनत के बल पर प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य गांधी जी द्वारा दिखाए गए अहिंसा और सच्चाई के रास्ते पर चलना है। दादरी ने कहा कि देश के सभी लोगों को गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी, क्योंकि यही मार्ग शांति और तरक्की ला सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *