दौसा में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर स्वच्छता कार्यक्रम:भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्क में सफाई की, विजयदशमी सत्य, धर्म और न्याय की जीत का पर्व

दौसा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शहर मंडल की ओर से नेहरू गार्डन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उसके बाद महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने संबोधित करते हुए कहा- संयोग से आज विजयदशमी पर सत्य, धर्म और न्याय की हमेशा जीत हो। गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती एक ही दिन है। सन 1934 में महात्मा गांधी वर्धा सेवा गांव आश्रम में निवास कर रहे थे, उसके पास ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शिविर चल रहा था। शिविर की गतिविधियों को देखकर महात्मा गांधी ने महादेव भाई देसाई से शिविर देखने की इच्छा जाहिर की गांधीजी संघ के शिविर में डेढ़ घंटे रहे और यह देखकर उन्हें आश्चर्य हुआ कि सभी जातियों के लोग प्रेम से आपस में साथ खेलते हैं, साथ बैठकर खाना खाते हैं और किसी प्रकार का भेदभाव नहीं मानते है। डॉक्टर हेडगेवार द्वारा बीजारोपित संगठन को 100 वर्ष पूर्ण हो चुके है और संघ की प्रेरणा से अनेकों कार्य व संगठन चल रहे हैं जो भारत को परम् वैभव तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया कि जय जवान जय किसान का नारा देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी और द्वितीय प्रधानमंत्री भारत रतन लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी को याद किया। इस दौरान शहर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व सभापति राजकुमार जायसवाल, सतीश माठा, नवीन शर्मा, रिकी पोंटिंग, विपिन डिंडोरिया, जावेद खान, राजेंद्र छीपा, दिनेश सैनी, महेन्द्र गौतम, रामबाबू बंसीवाल, सरोज मीणा, लक्ष्मी दीक्षित, मंजू जाटव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *