जाखड़ की गिरफ्तारी के विरोध में NSUI का प्रदर्शन:झालावाड़ में मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की, पुतला दहन किया

झालावाड़ में राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने छात्र नेता विनोद जाखड़ की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन एनएसयूआई ज़िलाध्यक्ष राहुल मीणा के नेतृत्व में पीजी कॉलेज झालावाड़ के बाहर हुआ। कार्यकर्ताओं ने पुलिस हिरासत में लिए गए छात्र नेता विनोद जाखड़ को तुरंत रिहा करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जाखड़ की गिरफ्तारी लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने का प्रयास है और यह बदले की भावना से की गई कार्रवाई है। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर के बाहर इकट्ठा होकर सरकार विरोधी नारे लगाए। ‘विनोद जाखड़ को रिहा करो’ और ‘छात्र विरोधी सरकार नहीं चलेगी’ जैसे नारों से परिसर गूंज उठा। विरोध प्रदर्शन तब उग्र हो गया जब कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान छात्र नेता ध्रुव, एल्फेज, पीयूष, पिंकू, दिलीप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *