लुधियाना में युवक के माथे पर गोली मारकर हत्या:बहस के बाद रिवॉल्वर लेकर आया पड़ोसी, सीधे फायर किया और चला गया

पंजाब के लुधियाना में गुरुवार को युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पड़ोसी ने दुकान पर बहस के बाद रिवॉल्वर से युवक के माथे पर गोली मारी। इसकी सूचना मिलते ही थाना जमालपुर की एसएचओ, एसीपी जगदीप सिंह मौके पर पहुंचे। एसीपी ने परिवार के लोगों से पूछताछ की। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। वह लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी में काम करता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय हिमांशु के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले का रहने वाला था। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… हत्या में इस्तेमाल अवैध रिवॉल्वर बरामद
पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी के पास रिवॉल्वर का लाइसेंस नहीं है। उसने अपने पास अवैध हथियार रखा था। हालांकि पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रिवॉल्वर आरोपी के घर से बरामद कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
आरोपी हत्या करने के बाद से फरार है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है। इलाके में लगे कुछ सीसीटीवी के डीवीआर भी कब्जे में ले लिए हैं। ACP बोले- जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा
मौके पर पहुंचे एसीपी जगदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि राम नगर में गोली चली है। मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर दिया जाएगा। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *