नीमच में गांधी जयंती पर 50 यूनिट रक्तदान:कैंप आयोजक बोले- एक यूनिट रक्तदान से तीन लोगों को नई जिंदगी मिलती है

नीमच जिले के रामपुरा शासकीय अस्पताल में महात्मा गांधी की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार सेवा पखवाड़ा’ अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में 50 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान करने वाले सभी व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के सदस्यों ने स्वयं भी रक्तदान किया और शिविर के प्रबंधन में सहयोग दिया। युवाओं और समेत अन्य लोगों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था के जिला संगठन मंत्री प्रकाश बामनिया ने बताया कि एक यूनिट रक्तदान तीन अमूल्य जीवन बचाता है। उन्होंने जिले में रक्त की कमी को पूरा करने और सभी को पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर ऐसे शिविरों के आयोजन को आवश्यक बताया। इस दौरान रामपुरा अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर प्रमोद पाटीदार, जिला ब्लड बैंक प्रभारी सत्येंद्र सिंह राठौड़, जिला ब्लड प्रबंधक दुर्गेश मीणा, जिला संगठन मंत्री प्रकाश बामनिया, जिला महासचिव सफलता मुजावदिया और रामपुरा तहसील टीम के पदाधिकारी-अध्यक्ष नितिन घावरी, उपाध्यक्ष विष्णु मालवीय, सहसचिव यशवंत रेंगर और मीडिया प्रभारी प्रहलाद मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *