जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो बरनाला रम्या हेल्थ केयर कंपनी के सहयोग से 6 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो बरनाला, द्वितीय तल, डीसी कॉम्प्लेक्स, बरनाला में प्लेसमेंट कैंप लगाया जाएगा। जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास व प्रशिक्षण अधिकारी नवजोत कौर ने कहा कि उक्त कंपनी वेलनेस एडवाइजर (लड़के एवं लड़कियां) के पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं से स्नातक है, इन पदों के लिए आयु सीमा कम से कम 18 से 25 वर्ष है। वेलनेस एडवाइजर पदों के लिए साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थी के पास बायोडाटा, आधार कार्ड और योग्यता प्रमाणपत्र होना जरूरी है। अधिक जानकारी हेल्पलाइन नंबर 94170-39072 पर संपर्क करें।


