अलवर सरस डेयरी के सभी 12 डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। शुक्रवार को अलवर व खैरथल-तिजारा से 2 जनों ने नामांकन वापस ले लिए। इसलिए डायरेक्टर के 12 पदों पर 12 ही आवेदन बचे तो सब निर्विरोध बन गए। चुने गए 12 डायरेक्टर में से एक केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पीए नितिन सांगवान । ये सब डायरेक्टर मिलकर 6 अक्टूबर को अलवर सरस डेयरी का चेयरमैन चुनेंगे। माना जा रहा है कि चेयरमैन का चुनाव भी निविर्रोध हो सकता है। पहली बार सरस डेयरी की कमान एक आईआईटीयन को मिल सकती है। इससे पहले चुने गए सब चेयरमैन से अधिक क्वालिफाइड हैं। ये बने हैं डायरेक्टर, कहां से कौन अनिल नरूका पृथ्वीपुरा अलवर, रामफल शाहपुर अलवर, शिवलाल मीणा भावला का बास अलवर, साहूनी अलबक्श का बास अलवर, संजय कुमार मीना परवैणी अलवर, समय सिंह मीणा रामपुरा अलवर, अजीत सिंह हाजीपुर खैरथल तिजारा, नजमा नौगांवा खैरथल तिजारा, नितिन सांगवाल सिरोडखुर्द खैरथल तिजारा, माया देवी माजरी गुर्जर खैरथल तिजारा, महेंद्र सिंह यादव गूंती कोटपूतली बहरोड़, मिनाक्षी भीटेड़ा कोटपूतली बहरोड़ से डायरेक्टर बनी है। कुल 19 नामांकन जमा हुए थे डेयरी के डायरेक्टर के चुनाव में कुल 19 नामांकन जमा हुए थे। जिनमें से 5 नामांकन खारिज हो चुके हैं।अब दो नामांकन वापस होने के बाद केवल 12 नामांकन बचे। तब जाकर निर्विरोध चुनाव हुआ। चुनाव के बाद अधिकतर डायरेक्टर एक ही जगह पहुंचे। पूर्व चेयरमैन बन्नाराम मीणा व इंद्र यादव चुनाव में लगे हुए थे।


