अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गोरक्षकों ने गौ-तस्करों को 5 गौवंश के साथ पकड़ लिया और इस दौरान आरोपियों के साथ मारपीट भी की। घटना रामपुरा रोड की बताई जा रही है। गोरक्षकों को देखकर तस्कर पिकअप लेकर भागने लगे, लेकिन पीछा कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। मौके से बरामद पिकअप को भी पुलिस थाने में खड़ा करवा दिया गया। गोरक्षकों ने पकड़े गए गौवंश को राजगढ़ स्थित भौरंगी गोशाला में छोड़ा और दोनों आरोपियों को राजगढ़ थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि यह मामला रैणी थाना क्षेत्र का था, लेकिन वहां की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिसके चलते गोरक्षक आरोपियों को राजगढ़ थाने लेकर आए। गौसेवक अजय महाराज ने बताया कि आज बबेली से माचाड़ी के बीच एक पिकअप पकड़ी गई, जिसमें पांच गौवंश थे। जिन्हें भौरंगी धाम गोशाला ले जाया गया है। दोनों तस्करों और वाहन को थाने को सौंप दिया गया है। आरोपियों ने अपना नाम नहीं बताया, लेकिन दोनों युवक मुस्लिम बताए जा रहे


