पंजाब के फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र की सरपंच यूनियन की 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें चन्नीयां के सरपंच हरजीत सिंह को प्रधान बनाया गया है, जबकि गांव बस्ती हिम्मतपुरा की सरपंच अमरजीत कौर को उप प्रधान, घु्द्दूवाला के सरपंच जैदीप सिंह को कोषाध्यक्ष, गांव नथलवाला के सरपंच हरमेश भट्टी को सचिव और माई गोदड़ी साहिब के सरपंच कुलदीप सिंह खोसा को संरक्षक बनाया गया है। गांवों की बुनियादी सुविधाओं के साथ शिक्षा पर भी काम करेगी कमेटी विधायक गुरदित्त सिंह सेखों की अगुवाई में कमेटी का गठन हुआ। उन्होंने कहा कि यह कमेटी गांवों में सड़क व गलियों के निर्माण, स्वच्छ पेयजल, सीवरेज सिस्टम जैसी बुनियादी सुविधाओं के ढांचे को मजबूत करने के साथ ही शिक्षा से जुड़ी सेवाओं को बेहतर बनाने में भूमिका निभाएगी। सरपंच यूनियन का मुख्य उद्देश्य गांवों की आवाज़ को एक मंच पर लाकर सरकार तक पहुंचाना है, ताकि किसी भी गांव की मांग अनसुनी न रह जाए।
गांवों के किसी प्रोजेक्ट में नहीं होगी देरी विधायक ने कहा कि सरकार गांवों के विकास के लिए हर संभव फंड उपलब्ध करवाएगी और किसी भी प्रोजेक्ट में देरी नहीं होने देगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान गुरतेज सिंह खोसा, चेयरमैन रमनदीप सिंह मुमारा, चेयरमैन अमनदीप सिंह बाबा, गुरप्रीत सिंह धालीवाल, गुरशरण सिंह बराड़, कमलजीत सिंह एम.सी., रवदीप सिंह घोनीवाला, जगमोहन सिंह लक्की, जगजीत सिंह जग्गी पख्खी, जगजीत जग्गी डोगर बस्ती, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।


