फसल की सलाह:जलवायु परिवर्तन से सर्दी खिसकी; तापमान 18 से 25 डिग्री व नमी 3-6 सेंटीमीटर तक हो तब बुवाई करें

राजस्थान में रबी की बुवाई अक्टूबर मध्य से नवंबर मध्य तक होती है लेकिन जलवायु परिवर्तन से यह चक्र गड़बड़ाया है। पिछले कुछ वर्षों से सर्दी देर से शुरू हो रही है इसलिए बुवाई 7 से 15 दिन आगे खिसकी है। उत्तरी राजस्थान में दक्षिणी हिस्से की अपेक्षा सर्दी का मौसम 10-15 दिन लंबा होता है। तापमान भी कम रहता है। इसलिए दक्षिणी राजस्थान में फसलें जल्दी पकती हैं। अधिकांश फसलों के लिए औसत तापमान बुवाई के समय 18 से 25 और फसल बड़ी हाेने व दाना पकने के समय 12 से 18 डिग्री चाहिए। खेत तब तैयार माना जाता है जब बीज डालने की गहराई (3-6 सेमी) पर पर्याप्त नमी हो। नमी कम हो तो हल्की सिंचाई करके बुवाई करनी चाहिए। अन्यथा बीज अंकुरित नहीं होगा और बीज-खाद का नुकसान हो जाएगा। बीज छिड़ककर नहीं बल्कि मशीन या हल से बोएं क्योंकि छिड़कने पर 50 से 60% ही पौधे की उगने की संभावना रहती है। बीज को पर्याप्त नमी नहीं मिल पाती, वह मिट्‌टी के ऊपर पड़ा-पड़ा ही खराब हो जाता है। कब बोएं : गेहूं 15 से 30 नवंबर के बीच कौनसी मिट्‌टी में किस समय बीज डालें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *