जिले में तीन दिन बाद फिर बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। जिला मुख्यालय और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह करीब साढ़े छह बजे 15 मिनट मध्यम गति की बारिश हुई। इसके चलते सड़कों पर पानी भी निकला। अभी भी बादल छाए हुए हैं। सूर्य नहर नहीं आ रहा है और भी बारिश हो सकती है। तापमान में गिरावट इस बदले मौसम के चलते मौसम सुहाना हो गया। तापमान में गिरावट आ गई। सुबह 8 बजे भी अधिकतम तापमान 26 डिग्री बना हुआ था। वहीं दोपहर को भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी अब मौसम बारिश का होने से आने वाले समय में गिरने के आसार है। मौसम में हुए बदलाव से लोगों को भी गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। उधर, बीसलपुर बांध से भी शनिवार को भी रिकॉर्ड तोड़ 73 दिन से पानी निकासी जारी है। अभी एक गेट नंबर 11 को .25 मीटर खोलकर प्रति सेकेंड करीब 1500 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बनास नदी अब भी बह रही बीसलपुर बांध के गेट 24 जुलाई से खोल रखे हैं और अब तक इससे करीब 125 टीएमसी से ज्यादा पानी की निकासी की जा चुकी है। यह निकासी अब तक आठ बार गेट खुलने पर सबसे ज्यादा दिनों तक की है। इससे अभी भी बनास नदी में पानी बह रह है। इस साल रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। इसके चलते जेल के सभी जलस्रोत लबालब भरे हुए हैं। तीन दिन पहले फिर तेज बारिश हुई थी। आज फिर कई जगह तेज, मध्यम और हल्की गति की बारिश हुई है।


