डॉ. रणधीर करेंगे हनोई में भारत का प्रतिनिधित्व

गिरिडीह | गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत नईटांड निवासी डॉ. रणधीर कुमार 3 से 6 अक्टूबर तक वियतनाम की राजधानी हनोई में आयोजित संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे इस सम्मेलन में यूनिस्को भारत के प्रतिनिधि के रूप में भाग ले रहे हैं। डॉ. रणधीर शिक्षा, भारतीय ज्ञान प्रणाली, भारतीय परंपरा, संस्कृति और कला की संरक्षण में यूनिस्को की प्रासंगिकता विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन में यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ, यूएन वीमेन, वर्ल्ड फूड प्रोग्राम जैसे वैश्विक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। डॉ. रणधीर अंग्रेजी साहित्य में पीएचडी हैं और अनेक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट ्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। वे शिक्षा, मानवाधिकार और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके नेतृत्व में एनएचआरसीसीबी संस्था मानवाधिकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। अपनी इस उपलब्धि के लिए उन्होंने अपने परिवार, गुरुजनों और सहयोगियों का आभार जताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *