शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ मां दुर्गा का विसर्जन

भास्कर न्यूज | गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लेदा गांव में दुर्गा पूजा के उपरांत गुरुवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पारंपरिक और भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ। विसर्जन जुलूस में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ भावुक होकर माँ को विदाई दी। विसर्जन यात्रा में गांव के बुजुर्ग, युवा, महिलाएं व बच्चे उत्साह से शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह जलपान व प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। जलाहरी तालाब में प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया। मां फिर जल्दी आना के नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम की सफलता में प्रशासन और स्थानीय पूजा समिति की भूमिका सराहनीय रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *