निवाड़ी में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन:बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश; SP भी रहे मौजूद, हजारों लोग पहुंचे

निवाड़ी में शुक्रवार रात 51 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। यह आयोजन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रहा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग बड़ी फील्ड में उमड़े। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. रायसिंह नरवरिया भी मौजूद रहे। निवाड़ी जिले के क्रमांक-02 ग्राउंड में 3 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे यह दहन हुआ। समर्पण एक सेवा भाव संस्था ने हर साल की तरह इस बार भी दशहरे के अगले दिन इस कार्यक्रम का आयोजन किया। रावण दहन के समय आसमान में आतिशबाजी हुई और मैदान ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. रायसिंह नरवरिया की विशेष उपस्थिति रही, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसकी अध्यक्षता की। आयोजन समिति के संयोजक डॉ. रोहिन राय और अध्यक्ष ऋषि गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश देने का प्रयास है कि अच्छाई की शक्ति हमेशा बुराई पर भारी पड़ती है। संस्था कई सालों से इस परंपरा का निर्वहन कर रही है। इस वर्ष दशहरा 2 अक्टूबर को था, लेकिन संस्था की परंपरा के अनुसार रावण दहन 3 अक्टूबर की रात को किया गया। इस अवसर पर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सहित सभी आयु वर्ग के लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *