भिंड में कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान:39 वार्डों में प्रभारी नियुक्त; घर-घर जाकर बीजेपी सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे

कांग्रेस पार्टी ने भिंड शहर में बीजेपी सरकार के खिलाफ आंदोलन की पूरी रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी अब “वोट चोर गद्दी छोड़” राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान के तहत शहर के हर वार्ड में पहुंचकर जनसंपर्क करेगी। इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला स्तरीय समिति और सभी 39 वार्डों के प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। घर-घर जाकर लोगों से हस्ताक्षर कराएंगे कार्यकर्ता नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के दौरान कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से हस्ताक्षर कराएंगे और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जनमत तैयार करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया इस अभियान की कमान संभालेंगे। हर वार्ड में प्रभारी नियुक्त अभियान की जिला स्तरीय समिति में धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, डॉ. राधेश्याम शर्मा, रामप्रकाश यादव, रामहर्ष सिंह कुशवाह, मानसिंह कुशवाहा, पान सिंह सुमन, बाबूजी अरविंद बघेल, रेखा भदौरिया, संदीप मिश्रा, प्रमोद जैन डब्बू, संतोष त्रिपाठी और हलीम पठान शामिल हैं। साथ ही शहर के 39 वार्डों में अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो क्रमशः वार्ड वार घर-घर जाकर अभियान को गति देंगे। वार्ड वार प्रभारी सूची इस प्रकार है: कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा- “यह सिर्फ विरोध नहीं, जनता की आवाज़ का आंदोलन है। अब हर वार्ड में कांग्रेस जनता के साथ खड़ी होगी और बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *