झांसी में एक करोड़ की चोरी करने वाले का एनकाउंटर:पैर में गोली लगी, साथी को घेरकर पकड़ा; गुब्बारे बेचने के बहाने रेकी की थी

झांसी में एक करोड़ की चोरी करने वाले बदमाश का पुलिस ने शुक्रवार देर रात एनकाउंटर कर दिया। आरोपी चपारी के पैर में गोली लगी है, जबकि उसके साथी कुट्‌टू को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। एक बदमाश दीपक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। दो माह पहले हुई इस चोरी को 8 बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया था। पहले गुब्बारे बेचने के बहाने बदमाशों ने जमींदार महेंद्र सिंह यादव के बंगले की रेकी की थी। इसके बाद मध्य प्रदेश के बदमाशों को बुलाकर शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश रिकॉर्ड हुए थे। तब से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार रात को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करगुंआजी पहाड़ी के पीछे बदमाशों की घेराबंदी की। मुठभेड़ में बदमाश पकड़े गए। उनसे चोरी के 5 लाख के गहने, तमंंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। अभी 6 बदमाश फरार हैं। बिना नंबर की बाइक पर सवार थे बदमाश 9-10 जुलाई की रात को हुई थी चोरी एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया- 9-10 जुलाई की रात को कोंछाभांवर में मेडिकल बाईपास तिराहा के रहने वाले महेंद्र सिंह यादव के बंगले में चोरी हुई थी। पीड़ित ने नवाबाद थाने में केस दर्ज कराया था। तब से पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी थी। शुक्रवार रात को सूचना मिली कि बाइक पर 3 बदमाश करगुंआजी पहाड़ी के पीछे कच्चे रास्ते से होकर गुजरने वाले हैं। इस पर नवाबाद थाना प्रभारी संतोष अवस्थी और स्वाट टीम प्रभारी जितेंद्र तक्खर ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी की। तब बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। काउंटर अटैक में करारी की काशीराम कॉलोनी निवासी चपारी पुत्र श्याम के पैर में गोली लगी। जबकि, अम्बाबाय निवासी कुट्‌टू पुत्र हरिनाथ को घेरकर पकड़ लिया। दोनों मूलरूप से बबीना के रहने वाले हैं। इनका एक साथी दीपक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। कुट्‌टू पर पहले भी चोरी का एक केस दर्ज है। खिड़की उखाड़कर कमरे में घुसे और गहने चुराए महेंद्र सिंह यादव बड़े किसान और प्रोपर्टी डीलर है। उन्होंने बताया था-सारे गहने और कैश मां रामप्यारी के रूम में अलमारी में रखे थे। मां अपने मायके दतिया गई थी। 9 जुलाई की रात को खाना खाकर महेंद्र, उनकी पत्नी जयंती और बड़ी बेटी डॉ. नेहा सो गई। मां के कमरे में कोई नहीं था। देर रात बदमाश आए। खिड़की उखाड़कर मां के कमरे में घुसे। अलमारी में रखे सोने के एक से डेढ़ किलो गहने, एक किलो चांदी के गहने और दो लाख रुपए कैश चुराकर ले गए थे। सुबह चोरी का पता चला। सीसीटीवी कैमरे में बदमाश रिकॉर्ड हो गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *