फाजिल्का जिले के अबोहर में आगामी 6 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में नगर निगम के सफाई सेवकों को कक्ष भेंट किया गया है। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की इस पहल के तहत, 115 स्थायी और 235 अस्थायी सफाई कर्मचारियों को पानी ठंडा व गर्म रखने वाली विशेष बोतलें भी उपहार स्वरूप दी गईं। स्वच्छता में सफाई कर्मियों की अहम भूमिका इस सुसज्जित कमरे का उद्घाटन आप के हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त कमिश्नर सह एसडीएम कृष्णपाल राजपूत भी विशेष रूप से मौजूद रहे। अरुण नारंग ने कहा कि शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की अहम भूमिका है और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। व्यवस्था को बेहतर बनाने का लिया संकल्प वहीं, सफाई सेवकों ने भी आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसडीएम कृष्णपाल राजपूत तथा चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर करतार सिंह व जसविंदर सिंह ने 115 स्थायी और 235 अस्थायी सफाई सेवकों को पानी को ठंडा व गर्म रखने वाली विशेष बोतलें उपहार स्वरूप भेंट कीं। कार्यक्रम में ये रहे शामिल कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी और सफाई सेवक यूनियन के प्रधान बिट्टू भगानिया, गणेश सबलानिया, मनोज जाटोलिया, विनोद कुमार व देवेंद्र सिंह काका सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे।


