पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला:गंभीर घायल को चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया, पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई

चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के सीतसर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हमला किया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए चूरू के राजकीय डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीतसर निवासी घायल सुभाष (35) ने बताया कि गांव के ही बुल्ला, नानू और एक अन्य युवक उसे गाड़ी में बैठाकर खेत में ले गए। वहां तिरपाल डालने का बहाना बनाकर पहले लोहे की पाइप से उसके पैर पर हमला किया गया। इसके बाद हमलावरों ने उसके हाथ-पैर पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद सुभाष लहूलुहान हो गया। उसे पहले रतनगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस भी वार्ड में पहुंची। पुलिस ने पीड़ित सुभाष से मामले की विस्तृत जानकारी ली। घायल युवक ने हमले का कारण पुरानी रंजिश बताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *