खरगोन में ट्रांसपोर्ट गोदाम से 5 लाख के पटाखे बरामद:बिना लाइसेंस रखा था भंडार, गांव के बाजारों में खपाने की आशंका

खरगोन के सीता वल्लभ मार्केट के पास स्थित एक ट्रांसपोर्ट गोदाम से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पटाखे जब्त किए हैं। बरामद पटाखों की कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। आबादी क्षेत्र के बीच इतने बड़े पैमाने पर पटाखे मिलने से लोगों में भी दहशत फैल गई। पटाखों का अवैध भंडार मिला
कोतवाली पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि गोदाम में अवैध रूप से पटाखे रखे गए हैं। इस पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और गोदाम से नौ कार्टून पटाखों से भरे मिले। पुलिस ने सभी कार्टून जब्त कर लिए। एसआई दीवानसिंह नरगावे ने बताया कि सीता वल्लभ मार्केट स्थित गोदाम में छापा मारकर लाखों रुपये मूल्य के पटाखे बरामद किए गए हैं। यह सभी पटाखे बिना लाइसेंस के रखे गए थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। गांव के बाजारों में खपाने की आशंका
पुलिस को आशंका है कि ये पटाखे दीपावली से पहले ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में खपाने के लिए लाए गए थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध पटाखे कहां से मंगाए गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *