पन्ना में फसल कटाई के लिए जा रहा हार्वेस्टर पलटा:बिहार निवासी हेल्पर घायल, टायर के रिम का नट खुलने के बाद हुआ हादसा

पन्ना जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमटा गांव के पास बुधवार, 4 अक्टूबर को एक हार्वेस्टर पलट गया। इस हादसे में 19 वर्षीय युवक पवन पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, पवन पासवान (19), जो बिहार के रोहतास जिले का निवासी है, हार्वेस्टर में सहायक के रूप में काम करता था। यह घटना उस समय हुई जब हार्वेस्टर गुन्नौर से अमानगंज की ओर जा रहा था। झुमटा गांव के पास अचानक हार्वेस्टर के रिम का एक बोल्ट टूट गया, जिससे उसका एक टायर खुल गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। तस्वीरें देखिए… हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से घायल पवन को तत्काल एक निजी वाहन से पन्ना के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *