प्रदेश उतकृष्ट अध्यापकों का सम्मान आज:देखें PSEB द्वारा जारी सूची, सभी अध्यापकों का आना अनिवार्य

पंजाब स्कूल एजूकेशन विभाग की तरफ से प्रत्येक वर्ष उत्कृष्ट अध्यापकों के सम्मान के लिए होने वाला समारोह रविवार को होने जा रहा है। पहले यह समारोह 5 सितंबर को होना था। मगर बाढ़ की स्थिति को देखते हुए इसे मुलतवी कर दिया गया था। यह समारोह पंजाब स्कूल एजूकेशन भवन में होगा। डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को हिदायत दी है कि वह सभी स्टेट अवॉर्ड के लिए चुने गए अध्यापकों को समारोह में शामिल होने के लिए पत्र जारी करें और सभी का समारोह में आना अनिवार्य है। इस बार PSEB 71 अध्यापकों को सम्मानित करने जा रहा है। श्री आनंदपुर साहिब में होगा भव्य समारोह पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जानकारी देते हुए बताया कि कि 71 सरकारी शिक्षकों को 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस पर श्री आनंदपुर साहिब में एक भव्य समारोह में प्रतिष्ठित ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025’ से सम्मानित किया जाएगा। इस मान्यता का उद्देश्य राज्य के शैक्षिक परिदृश्य में इन शिक्षकों के समर्पण और उत्कृष्ट योगदान की सराहना करना है। राज्य पुरस्कारों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि कुल 55 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जिनमें से 34 सीनियर सेकेंडरी और 21 प्राइमरी स्कूलों से होंगे। इसके अतिरिक्त, 10 गतिशील शिक्षकों को युवा शिक्षक पुरस्कार (6 सेकेंडरी और 4 प्राइमरी शिक्षक) से सम्मानित किया जाएगा। तीन शिक्षकों को उनके विशिष्ट नेतृत्व के लिए विशेष शिक्षक पुरस्कार और तीन को प्रशासनिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पुरस्कार विजेता को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा एक पदक, शॉल और योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। पंजाब के शिक्षा क्षेत्र ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के तहत महत्वपूर्ण प्रगति की है, श्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, जबकि राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह राज्य सरकार की शिक्षकों को महत्व देने और प्रेरित करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो राज्य के शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्टता और समर्पण की संस्कृति को बढ़ावा देता है। यहां पढ़े उत्कृष्ट अध्यापकों की लिस्ट….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *