शारदीय नवरात्र के बाद शनिवार को देवास में माता टेकरी स्थित दोनों माता मंदिरों की लगभग 21 दानपेटियां खोली गईं। इन दानपेटियों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई दान राशि की गिनती जारी है। गिनती के कार्य में राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। प्रारंभिक गिनती में दानपेटियों से चांदी के आभूषणों के साथ बड़ी संख्या में भारतीय मुद्रा प्राप्त हुई है। इस बार भी दानपेटियों में विदेशी मुद्रा मिली है, जिसमें सिंगापुर, नेपाल और सऊदी अरब के नोट शामिल हैं। दानपेटियों में मन्नत की कई पर्चियां भी मिली हैं। श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार दानपेटियों में दान देते हैं, लेकिन कुछ भक्त अपनी मनोकामनाओं को लेकर माता को पत्र भी लिखते हैं। राजस्व अमले को ऐसे ही कुछ पत्र मिले हैं, जिनमें भक्तों ने मां से अपनी इच्छाएं पूरी करने की प्रार्थना की है। देखिए तस्वीरें…


