रायपुर में तालाब में नहाने गया युवक डूबा:4 घंटे देर से शुरू हुआ रेस्क्यू, भीड़ ने रिंग रोड किया जाम, 3 घंटे लगा रहा जाम

रायपुर में तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक तालाब में नहाने उतरा था। उसे गहराई का अंदाजा नहीं हुआ और पानी में डूब गया। युवक के डूबने की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन चार घंटे बाद शुरू हुआ। जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी हो गई। उन्होंने रिंग रोड नंबर 2 को जाम कर दिया।
यह पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र के सोनडोंगरी का है। युवक पहाड़ी तालाब में डूबा था। पुलिस के मुताबिक, मनराखन पटेल नाम का युवक शुक्रवार को नहाने गया था। वह नहाने के लिए तालाब में उतर गया। इस बीच वह गहराई में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कबीर नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की बॉडी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 4 घंटे बाद चालू हुआ जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश हो गया। उन्होंने रिंग रोड नंबर 2 को जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल युवक की लाश को रिकवर कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *